वो एक माँ थी भर्मित कर देने वाली कहानी

आधी रात को बहुत बारिश हो रही थी।
अजय और उसकी बीवी प्रिया एक मित्र के
यहाँ पर्व मनाकर अपनी गाडी से घर वापस लौट
रहे थे।
काफी रात हो चुकी थी ।
और बारिश की वजह से अजय बहुत धीमी गति से
गाड़ी चला रहा था।
तभी अचानक बिजली गिर गई।
बिजली की रोशनी मे अजय को गाड़ी के सामने
कुछ दिखाई दिया
उसने गाड़ी रोक दी।
गाड़ी रुकने पर उसकी बीवी ने कहा क्या हुआ
गाड़ी क्यों रोक दी?
अजय ने आगे कि ओर इशारा किया।
प्रिया ने आगे देखा तो वो डर गयी।
क्यों कि गाड़ी के सामने एक औरत खड़ी थी।
वो औरत गाड़ी के पास आयी।और हाथ से
गाड़ी का शीशा नीचे करने का इशारा करने
लगी।अजय की बीवी प्रिया काफी डर
गयी थी।उसने अजय को गाडी चलाने को कहा।
लेकिन गाड़ी भी स्टार्ट नही हुईं।गाड़ी के बाहर
खडी औरत बारिश की वजह से भीग गयी थी।
वो हाथ जोडकर गाड़ी का शीशा नीचे करने
का इशारा कर रही थी।
अजय को लगा कि वो औरत किसी मुसीबत मे है।
इसलिए उसने गाड़ी का शीशा नीचे किया।
वो औरत हाथ जोडकर बोली भाई साहब
मेरी मदत कीजिये।
तेज बारिश कि वजह से मेरी गाड़ी का एक्सीटेंड
हुआ है।
मेरी गाड़ी नीचे गिर गयी है।
उसमें मेरा छोटा बच्चा है।
प्लीज उसे बचाईये।
अजय गाड़ी से उतरा और उस औरत के पीछे गया।
उस औरत की गाड़ी काफी नीचे गिर गयी थी।
अजय ने नीचे उतरकर उस गाडी मे रो रहे बच्चे
को बाहर निकाला।
अजय को लगा की ड्रायवर की सीट पर भी कोई
है।जब अजय ने ड्राइवर की सीट पर देखा तो उसके
होश उड गये।
क्योंकि ड्राइवर की सीट पर वही औरत खून से
लथपत मरी पडी थी।
अजय को अब सब समझ मे आया।
वो बच्चे को लेकर अपनी गाड़ी के पास आया।
बच्चे को अपनी बीवी प्रिया को देने
लगा तो उसकी बीवी बोली
वो औरत कहां है?
वह कौन थीं?
अजय बोला...वो एक माँ थी।
Comment ( 8 )

Guest
Just the type of inghist we need to fire up the debate.
Guest
very nice
Guest
Insan sabse akela tb hota hai uske sar par maa bap ka says nhi hota
Guest
Best

साझा करने

कॉन्फेशन (पाप-स्वीकारोक्ति) सामान्य प्रेम कहानी सच्ची प्रेम कहानी रोचक प्रेम कहानी दिल को छू लेने वाली कहानी झकझोर देने वाली कहानी सपनों की कहानी धोखे की कहानी परियों की कहानी मासूम कहानी सफल प्रेम कहानी रुला देने वाली कहानी रिश्तों की कहानी प्रेरक कहानी तयाग की कहानी भावनाओं की कहानी एक तरफ़ा पयार समर्पण की कहानी बीती हुई कहानी प्रेमिका की प्रेम कहानी पत्नी की प्रेम कहानी पत्नी के साथ प्यार भर्मित कर देने वाली कहानी अंतरंग कहानी इंतजार की कहानी जनम जन्मान्तर की कहानी भूत प्रेतों की कहानी शायरी चुटकुले लघु कथा / छोटी कहानी सामान्य कवितायेँ हास्य कवितायेँ प्रेरक कवितायेँ हास्य कहानियां व्यंग कथाएं